Ad

JOHN DEERE 5105

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

खेती की लागत को कम करने के लिए किसान भाई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहाँ 40 HP पावर वाला इंजन है जो फ्यूल एफिशिएंट तकनीक का उपयोग करता है। इस इंजन की माइलेज 2100 आरपीएम के साथ आती है। भारत में कृषकों के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा विभिन्न अन्य कृषि यंत्रों को निर्मित करने के लिए जॉन डियर कंपनी को पहचाना जाता है। कंपनी के ट्रैक्टर आपको आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध हो जाते हैं, जो खेती के खर्चे को घटाने का कार्य करती है। यदि आप भी खेतीबाड़ी के खर्चे को घटाने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि कंपनी के इस ट्रैक्टर में 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशिएंट तकनीक के साथ तैयार किया है, जो 2100 आरपीएम के साथ शानदार माइलेज प्रदान करता है।

जॉन डियर 5105 4WD की विशेषताएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन उपलब्ध हो जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Type, Dual element एयर फिल्टर आता है। साथ ही, इसका इंजन 2100 आरपीएम पैदा करती है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 34.4 HP है। कंपनी ने अपने इस 5105 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 1810 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3410 MM लंबाई तथा 1750 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर का मिनीमम टर्निंग रेडियरस 2900 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:
जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जानें जॉन डियर 5105 4WD की कीमत तथा वारंटी के बारे में

भारत में जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख से 8.50 लाख रुपये तय की गई है। इस 5105 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर के साथ 5 वर्ष तक की वारंटी देती है।
भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

भारत में बिकने वाले 5 सबसे लोकप्रिय और अच्छे ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

खेती से जुड़े अधिकांश कामों में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। कृषि यंत्रों में ट्रैक्टर सबसे अहम उपकरण है। वर्तमान में खेती और बागवानी के लिए ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

क्योंकि, ट्रैक्टर की मदद से कम समय और श्रम में खेती-किसानी के कार्यों को समय से पूरा किया जा सकता है। वहीं, इसके कृषि में उपयोग से फसल के खर्चा में कमी आती है। 

ट्रैक्टर के साथ जोड़कर विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण जैसे- रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर ट्रेलर, हैरो, मल्चरआदि संचालित किए जाते हैं। ट्रैक्टर खेत की जुताई से लगाकर मंडी में फसल ले जाने तक के काम में आता है। 

ऐसे में हर किसान चाहता है, कि उसके पास ट्रैक्टर होना चाहिए। अगर आप भी अपने खेती-किसानी के कार्यों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर की खोज कर रहे हैं तो आज हम आपकी तलाश को खत्म करने की जानकारी देंगे। जी हाँ, आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा और सबसे अच्छे ट्रैक्टरों की जानकरी लेकर आए हैं। 

5 सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर 

1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी

MAHINDRA ARJUN NOVO 605 Di-i 2 WD ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों विकल्प के साथ उपलब्ध होता है। इसको आप अपनी आवश्यकता के अनुरूप चुन सकते हैं। 

यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। यह एक ट्रैक्टर 57 एचपी ट्रैक्टर है जो 2100 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील इंजन की क्षमता 3531 सीसी है। यह 4 सिलेंडरों के साथ आता है, जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। 

MAHINDRA ARJUN NOVO 605 Di-i 2 WD ट्रैक्टर में 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी में ड्‌यूटी डायाफ्राम टाइप का क्लच आता है जो कार्य को सुचारू व आसान तरीके से करता है। 

इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो कार्य के दौरान फिसलन को कम करते हैं। इस ट्रैक्टर के 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

2. स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर

SWARAJ 744 FE ट्रैक्टर अग्रिम तकनीक से युक्त ट्रैक्टर है, जो खेत में काफी बेहतरीन कार्य करता है। यह एक 48 एचपी ट्रैक्टर है, जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। 

SWARAJ 744 FE ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स आते हैं। इसमें ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक अथवा तेल में डूबे हुए ब्रेक भी आते हैं। इसमें 12वी88एच की बैटरी प्रदान की गई है। 

यह ट्रैक्टर सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम के साथ मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 3136 सीसी का शक्तिशाली इंजन उपलब्ध कराया गया है, जो 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

इसकी पीटीओ पॉवर 41.8 है। खेत में दीर्घ समय तक निरंतर कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

MESSEY FERGUSON 241 DI महा शक्ति ट्रैक्टर में बहुत शानदार फीचर्स प्रदान किए हैं। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। ये आपकी कृषि संबंधी हर आवश्यकता को पूर्ण कर सकता है। 

यह 42 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 2500 सीसी का इंजन प्रदान किया गया है, जो तीन सिलेंडरों के साथ आता है। 

MESSEY FERGUSON 241 DI महा शक्ति ट्रैक्टर 1500 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें मल्टी डिस्क टाइप के तेल में डूबे ब्रेक आते हैं। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर या 10 फारवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स है। 

इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश या पार्टिअल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इसमें 47 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

4. जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर

JOHN DEERE 5105, 40 एचपी में सबसे शानदार मॉडल है। इसका आकर्षक डिजाइन और मजबूत बॉडी किसानों को आकर्षित करती है। इसलिए यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों साथ आता है जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक से लैस है। इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प आता है। इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक हैं, जो कम फिसलते हैं। 

JOHN DEERE 5105 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 3.25 से लेकर 35.51 किलेामीटर और इसकी रिवर्स स्पीड 4.27 से लेकर 15.45 किलोमीटर है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

5. पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर

POWERTRAC EURO 439 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह 42 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें तीन सिलेंडर आते हैं। इस ट्रैक्टर में डायाफ्राम टाइप का क्लच है। 

इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसकी फॅारवर्ड स्पीड काफी शानदार होती है। इसमें ऑयल इमर्सड़ ब्रेक दिए गए हैं। 

इसमें पावर या मैन्युअल स्टीयरिंग का विकल्प प्रदान किया गया है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुरूप चुन सकते हैं। लंबे समय तक खेत में काम करने के लिए इसमें 50 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक वजन आसानी से उठा सकता है।